मेरे बिना तुम्हारा घर ठीक ही चल रहा है तो...
मानस-मानसी। वह चांद तो वो चकोरी। सात साल पहले जिस तरह, जिन हालात में मिले, उसी समय उन्हें लग गया था कि वे एक दूजे के लिए हैं, made for each other… उन्होंने साथ-साथ बैठकर सोचा भी था कि बुढ़ापा आने तक उनकी शक्लें जब आपस में मिलने लगेंगी तो वे अलग-अलग कैसे दिखेंगे। खैर, इसकी परख तो अभी काफी दूर है। फिलहाल हाल यह है कि वह सोचता भी है तो वो जान लेती है। वो कुछ बोलने को होती तो वह वही बात पहले ही बोल देता है। झगड़े भी होते रहते हैं। लेकिन क्या बताऊं, इधर ऊर्मि और उर्मिलेश में कटा-कटी कुछ ज्यादा ही मची हुई है। उस दिन भी कोई मामूली-सी बात थी। तकरार हुई। थोड़ा रोना-धोना हुआ। फिर ऊर्मि अपने ज़रूरी काम से लखनऊ चली गई। दस दिन बाद वहां से फोन पर पूछा कि घर कैसे चल रहा है तो उर्मिलेश ने कहा – मजे में चल रहा है एकदम ठीक। आने की कोई ज़रूरत नहीं है। उसके कहने का मतलब था कि आने की हड़बड़ी करने की ज़रूरत नहीं थी। लेकिन ऊर्मि ने बात दिल पर ले ली। उसने फौरन एसएमएस किया – If your home is running fine without me, where is the need to come back? फिर तो एसएमएस से ही बात करने का सिलसिला चल निकला। उर्मिलेश ने लि...