Posts

Showing posts with the label सच का दम

मोदी से गांधीवादी चिंतक कनक तिवारी के दस सवाल

Image
1. मोदी ने महात्मा गांधी की स्मृति में गुजरात में अहिंसा विश्वविद्यालय खोलने का ऐलान सालों पहले किया था। उस अहिंसा विश्वविद्यालय का क्या हुआ ? अहमदाबाद स्थित महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम के लिए गुजरात सरकार क्या कुछ करती है ? उस आश्रम को विश्व प्रसिद्ध हेरिटेज के रूप में विकसित किए जाने का मोदी प्रशासन का कोई इरादा क्यों नहीं है ? 2. गुजरात के विकास की कथा कहते मोदी उन प्रतिमानों को लेकर श्वेतपत्र क्यों नहीं निकालते जो उनके कार्यकाल के दौरान देश के कई राज्यों और राष्ट्रीय औसत से भी पिछड़े हुए हैं ? कृषि में पिछले एक दशक में 10 प्रतिशत से ज्यादा विकास दर का दावा कहां के आंकड़ों पर आधारित है क्योंकि योजना आयोग लेकर वाई के अलघ के अध्ययन में यह दर 5 प्रतिशत के आसपास है ?   3 . सरदार पटेल की अंत्येष्टि में नेहरू के शामिल होने , चीन की शैक्षणिक विकास दर , तक्षशिला को बिहार में होने जैसी बीसियों इतिहास व भूगोल की गलतियां करने को लेकर मोदी ने खंडन या माफीनामा क्यों जारी नहीं किया ?   4 . कश्मीर की विशेष स्थिति की धारा- 370 को समाप्त करने का ऐलान करनेवाले नरेंद्र मोदी इसी...

असली गुनहगारों को बचाने के लिए पोटा ज़रूरी है

Image
गुजरात के बीजेपी नेता हरेन पंड्या की हत्या का केस बंद किया जा चुका है, लेकिन असली कातिल अभी भी कहीं ठहाके लगा रहे हैं तो इसलिए कि पोटा ने कानून के हाथ उनकी गरदन तक पहुंचने ही नहीं दिए। वैसे, अहमदाबाद में पोटा अदालत की जज सोनिया गोकाणी 25 जून 2007 को ही इस मामले में नौ ‘गुनहगारों’ को उम्रकैद, दो को सात साल और एक को पांच साल कैद की सज़ा सुना चुकी हैं। हरेन पंड्या की हत्या तकरीबन साढ़े पांच साल पहले तब कर दी गई थी, जब वे मॉर्निग वॉक के बाद घर लौट रहे थे। हत्या के कुछ घंटे बाद ही मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान आ गया था कि यह हत्या पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और कराची में बैठे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम ने करवाई है। गिरफ्तारियां हुईं। पकड़े गए बारह नौजवानों ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल भी कर लिया (जिसे पोटा के तहत साक्ष्य माना जाता है) और इन सभी को सज़ा हो गई है। फिर भी मैं कह रहा हूं कि असली कातिल अब भी नहीं पकड़े गए हैं तो इसलिए कि ज़रा-सा भी दिमाग से काम लेनेवाला कोई भी शख्स ऐसा ही कहेगा। क्यों और कैसे? बुधवार 26 मार्च 2003 को हरेन पंड्या का शव उनके घर से करीब दो किलोमीटर ...