Posts

Showing posts with the label क्योंकि मैं उपभोक्ता हूं

कितना चौकस है आपका मोबाइल?

Image
इसे आप आसानी से चेक कर सकते हैं। पहले अपने मोबाइल पर *#06# लिखें। इससे आपके मोबाइल का आईएमईआई (international mobile equipment identity) नंबर उसकी स्क्रीन पर आ जाएगा। अब देखें कि इस नंबर का 7वां और 8वां अंक क्या है। इसी से पता चलेगा कि आपका मोबाइल सेट कितना दुरुस्त है। 1. अगर ये अंक 02 या 20 हैं तो आपका मोबाइल संयुक्त अरब अमीरात में असेम्बल किया गया है और यह बेहद घटिया क्वालिटी का है। 2. अगर ये अंक 08 या 80 हैं तो आपका मोबाइल जर्मनी में बनाया गया है और इसकी क्वालिटी ठीकठाक है। 3. अगर ये अंक 01 या 10 हैं तो आपका मोबाइल फिनलैंड में बनाया गया है और इसकी क्वालिटी काफी अच्छी है। 4. अगर 7वां और 8वां अंक 00 हैं तो आपका मोबाइल मूल फैक्टरी में बनाया गया है और इसकी क्वालिटी सर्वोत्तम है। 5. और, अगर ये अंक 13 का बनता है तो समझ लीजिए इसे अज़रबैजान में असेम्बल किया गया है और इसकी क्वालिटी बेहद घटिया है और यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी खतरनाक है। मेरे मोबाइल का 7वां और 8वां अंक 01 है। इसलिए मैं तो निश्चिंत हो गया हूं। अब चेक करने की बारी है आपकी। दो मिनट लगा डालिए। मैंने भी एक साथी का मेल मिलने के बाद ...

फट सकती है नोकिया की बैटरी!

Image
आज जब मैंने न्यूज चैनलों पर खबर देखी कि नोकिया मोबाइल फोन में बैटरी चार्ज करते समय विस्फोट हो सकता है तो मैं हड़बड़ा गया। बताया गया कि ये विस्फोट बीएल-5सी सीरीज की बैटरियों में हो सकता है। मैंने फौरन अपने मोबाइल की बैटरी खोलकर देखी तो उस पर बीएल-5सी ही लिखा हुआ था। मैं थोड़ा परेशान हो गया। फिर नोकिया के प्रवक्ता ने बताया कि विस्फोट का खतरा उन्हीं बैटरियों में है जो दिसंबर 2005 से नवंबर 2006 में बनाई गई हैं। ये जानकर मुझे थोड़ी तसल्ली हुई क्योंकि मैंने अपना मोबाइल सेट नवंबर 2004 में खरीदा था। धीरे-धीरे खबर साफ हुई तो पता चला कि इस बीएल-5सी सीरीज की 30 करोड़ बैटरियां जापान की मात्सुशिता बैटरी इंडस्ट्रियल कंपनी ने बनाई थी। लेकिन नोकिया के मुताबिक समस्या केवल 4.60 करोड़ बैटरियों के साथ हैं और वह दुनिया भर में इसे बदलने को तैयार है। इन बैटरियों के साथ समस्या ओवरहीटिंग की है। चार्ज करने के दौरान इसमें शॉर्ट सर्किट से धमाका हो सकता है। दिक्कत ये है कि इस सीरीज की बैटरियां नोकिया-1100 के सस्ते सेट से लेकर एन-91 और ई-60 जैसे महंगे सेटों तक में इस्तेमाल की जाती हैं। हाल ही भारत में इस तरह का एक ...

हच की हद, दूर रहें

Image
रविवार की बात है। मेरा मोबाइल फोन बजा। मैंने उठाया तो उधर से रिकॉर्डेड आवाज़ बोलने लगी। पांच-दस सेकंड बाद समझ में आया कि ये हच की तरफ से कॉलर ट्यून्स का कोई ऑफर है। मुझे पांच गाने सुनाए गए और कहा गया कि इनमें से जो भी आपको पसंद हो, उसका नंबर दबा दें। मैं थोड़ा हिचका। सोचा कि जिस तरह कॉलर ट्यून्स के एसएमएस रोज़ डिलीट करता हूं, वैसा ही रवैया यहां भी अपनाऊं। फिर मुझे लगा कि जब हच से सीधे फोन आ रहा है तो शायद ये मुफ्त का ऑफर हो। मैंने अपने मनपसंद गाने के लिए तीन नंबर दबा दिया। फौरन उधर से जवाब आया - आपके मोबाइल पर 48 घंटे के अंदर ये कॉलर ट्यून एक्टिव हो जाएगी और इसका मंथली चार्ज है 30 रुपए। मुझे सदमा-सा लगा। मैंने हचकेयर के नंबर 111 पर फोन किया। वहां मेरी सेवा में हाज़िर हुए कोई जगदीश टक्कर साहब। जनाब, क्या टक्कर दी टक्कर साहब ने। मैंने उन्हें अपनी परेशानी बताई तो उन्होंने कहा - इसमें क्या बात है। आप can ct लिखकर 123 पर एसएमएस कर दें, ये सेवा कैंसल हो जाएगी। इस एसएमएस के तीन रुपए लगेंगे, लेकिन क्योंकि आपने इस सेवा को चुन लिया है, इसलिए इसके 30 रुपए मंथली चार्जेज तो लगेंगे ही। मैंने कहा कि ...