Posts

कण-कण में भगवान नहीं, कण-कण में संघर्ष है

Image
सियाराम मय सब जग जानी, करहुं प्रणाम जोरि जुग पाणी। दोनों हाथ जोड़कर प्रणाम करो क्योंकि सृष्टि के कण-कण में राम हैं, भगवान हैं। अच्छा है। परीक्षा में प्रश्नपत्र खोलने से पहले बच्चे आंख मूंदकर गुरु या भगवान का नाम लेते हैं। अच्छा है। नए काम का श्रीगणेश करने से पहले माता भगवती के आगे धूप-बत्ती जला लेते हैं। अच्छा है। क्या बुराई है। हम किसी का कुछ बिगाड़ तो नहीं रहे। एक बार गांव में एक गरीब बेसहारा बुजुर्ग ने कहा था – भइया, आपन दुख या तौ हम जानी या भगवान। इस बूढ़े से आप भगवान की लाठी छीन लेंगे तो वह जी कैसे पाएगा। कोई नई लाठी दिए बगैर उससे पुरानी लाठी छीनिएगा भी मत। बड़ा पाप लगेगा। लेकिन यही भगवान जब हमारी आंखों पर आस्था की अपारदर्शी पट्टी बांधकर हमें बापुओं, स्वामियों, प्रचारकों की सत्ता-लोलुपता का शिकार बना देता है तब वह खतरनाक हो जाता है। हमारी निर्दोष आस्था तब हमें ताकत नहीं देती। वह एक ऐसा काला कम्बल बन जाती है जिससे ढंककर ठग हमसे सारा कुछ लूट ले जाते हैं। किसी शिव की आस्था अगर हमें आत्मशक्तियों को जगाने में मददगार लग रही है तो ठीक है। किसी पेड़ के सामने शीश नवाना अगर हमें अनिश्चितता ...

जो शांति ला सकते हैं, वे ही लूप के बाहर!!!

Image
वो डंके की चोट पर कहते हैं कि कंधमाल के जंगलों में बसे आश्रम में जन्माष्टमी के दिन स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती की हत्या माओवादियों ने की है। लेकिन स्वामीजी के बाद आश्रम की बागडोर संभालनेवाले ब्रह्मचारी शंकर चैतन्य का कहना है कि माओवादी कभी ऐसा कर ही नहीं सकते। किसको सही माना जाए? कुछ पूर्व पुलिस अधिकारी भी मानते हैं कि हमले के अंदाज़ से नहीं लगता कि माओवादी ने लक्ष्मणानंद को मारा है। फिर जिन पांच हमलावरों को आश्रमवालों ने उस दिन पकड़ा है, उनमें से कोई भी माओवादी नहीं है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि उड़ीसा की बीजेपी-बीजेडी सरकार माओवादी हिंसा से नहीं निपट पाई है और वह स्वामी की हत्या में माओवादियों का हाथ बताकर चुनावी लाभ बटोरना चाहती है। ब्रह्मचारी चैतन्य भी राज्य सरकार पर निशाना साध रहे हैं। उनका कहना है, “हमने राज्य सरकार को 30 बार लिखा था कि स्वामीजी और हमारा जीवन खतरे में है, कि ईसाई नेता हमें धमकी दे रहे हैं। हादसे से पहले हमें स्वामीजी को मारने का धमकी भरा पत्र मिला था। हमने औपचारिक तौर पर पुलिस और ज़िला प्रशासन से शिकायत की। लेकिन उन्होंने चार लाठीधारी कांस्टेबल भेजकर इतिश्...

कल जो कह गए वो भगवान थे क्या?

Image
किसी आदमी को खत्म करने का सबसे आसान तरीका है कि उसके आत्मविश्वास को खत्म कर दो। और, पूरी की पूरी पीढ़ी को खत्म करने का भी यही फॉर्मूला है। कई बार सोचता हूं कि हम अपनी बातों की पुष्टि के लिए पुराने लोगों का सहारा क्यों लेते हैं। गीता में भगवान कृष्ण ने कहा था, महात्मा बुद्ध ने ज्ञान दिया था, तुलसीदास रामचरित मानस में कहते हैं, कबीर कहते थे, रहीम बोले थे, गांधी का कहना था, लोहिया बोलते थे, रजनीश ने कहा था, नीत्शे के मुताबिक, मार्क्स ने अपनी संकलित रचनाओं के खंड 20 में लिखा है, राष्ट्रीयता के सवाल पर लेनिन कहते थे... अरे भाई! ये सब क्या है? और तो और हमने देखा है, देख रहे हैं और देखेंगे की ता-ता-थैया करनेवाले राजीव गांधी को भी ऐसे उद्धृत किया जा रहा है जैसे वे भारतीय राजनीति के धुरंधर रहे हों। क्या यह मरे हुए इंसान को भगवान बना देने की हमारी राष्ट्रीय आदत का नतीजा है या कुछ और? अक्सर मैं खुद से यह सवाल पूछा करता हूं। एक बात तो तय है कि गुजरा ज़माना जानकारियों के मामले में तो आज से कमतर ही रहा है, इसलिए जब हम सर्वज्ञ नहीं हो पा रहे तो उस दौर के लोग कैसे सर्वज्ञ हो सकते हैं, उनकी कही बातें क...

नहीं पता था कि ईसाई इतने फटेहाल भी होते हैं

Image
धारणाएं कब आपको गुलाम बना लेती हैं, पता ही नहीं चलता। अभी तक ईसाई से मन में गोवा या केरल की किसी मैडम या मिस्टर डी-कोस्टा की छवि बनती रही है जिसने कुछ अंग्रेज़ी किस्म के कपड़े पहन रखे हों। शायद फिल्मों ने यह धारणा बनाई हो या आसपास के ईसाई परिवारों ने। इसलिए आज सुबह जब मैंने इंडियन एक्सप्रेस में यह तस्वीर देखी तो एकबारगी झटका-सा लगा। मन में पहली प्रतिक्रिया यही उठी कि अरे, ये तो गरीब आदिवासी हैं, ईसाई कैसे हो सकते हैं। लेकिन हकीकत तो यही है कि इनकी आदिवासी पहचान को गौण कर इन्हें महज नफरत का निशाना बनाया जा रहा है जिसके लिए ज़रूरी है कि इन भूखे-नंगे फटेहाल लोगों को ईसाई माना जाए। तो यह तस्वीर है उड़ीसा के ईसाइयों की जिनके घर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने जला दिए हैं और वे फुलबानी की पहाड़ियों में शरण लेने के लिए भागे जा रहे हैं। फोटो पार्थ पॉल की, सौजन्य इंडियन एक्सप्रेस का

बहुत सारी मुसीबतों की जड़ है ये मुआ सेकुलरवाद

Image
भारतीय राजनीति से सेकुलरवाद के छद्म को खत्म कर देना चाहिए। अगर ऐसा हो गया तो हिंदू आतंकवाद के तरफदार कम से कम ये नहीं कह पाएंगे कि, “हम मध्यमार्गी हिन्दू, सेक्युलरिस्ट, साम्यवादी एवं नास्तिकों की दोगली/दोमुंही नीतियों के कारण हिन्दू युवाओं में भी कट्टरवादी पनप रहे हैं जो सही को सही और गलत को गलत कहने से न केवल बचता रहता है वरन्‌ सच को भी पूरी तरह गैंग अप होकर दबाने का काम करता है।” वैसे, अपनी पिछली पोस्ट पर किन्हीं madgao महोदय की यह टिप्पणी मुझे हजम नहीं हुई। फिर भी उनकी बात का आधार इतना बड़ा है कि इसे नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। पहला तथ्य। साल 1976 में 42वें संविधान संशोधन के जरिए भारतीय संविधान के आमुख में जब सेकुलर/पंथनिरपेक्ष शब्द जोड़ा गया तब देश में इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगा रखी थी। लोकतंत्र का गला घोंट दिया गया था। इसलिए इसका मकसद लोकतांत्रिक राजनीति को मजबूत करना हो ही नहीं सकता। मेरा मानना है कि किसी भी लोकतांत्रिक गणराज्य में सेकुलरवाद जैसे ढोंग की कोई ज़रूरत नहीं होती। आज हमारी सरकारी मशीनरी से लेकर निजी संस्थाओं तक में शीर्ष पर बैठे लोग आम लोगों को प्रजा समझते हैं। ...

किससे घात की तैयारी में हैं ये बजरंगी

Image
वे खुलकर नहीं, छिपकर वार करते हैं। सीने पर नहीं, कमर के नीचे प्रहार करते हैं। वे रामभक्त हनुमान के नाम को बदनाम करते हैं। वे बजरंगी हैं। बम बनाने में उस्ताद हैं। बमों में टाइमर लगाने का अभ्यास कर रहे हैं। वे माओवादियों और मुस्लिम आतंकवादियों के बाद हिंदुस्तान के नए उभरते आतंकवादी हैं। वे आम मुसलमानों ही नहीं, आम ईसाइयों और कम्युनिस्टों से भी नफरत करते हैं। हिंदुस्तान को हिंदुस्थान बनाने का सब्जबाग दिखाते हैं। दुनिया का एकमात्र हिंदू राष्ट्र नेपाल लोकतांत्रिक गणराज्य बना तो वे अवाम के खिलाफ राजा को बचाने में जुट गए। वे जनता की नहीं, शासकों की सोच के वाहक हैं। बीते रविवार को जन्माष्टमी के दिन उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में दो ऐसे बजरंगी हॉस्टल के अपने ही कमरे में रखे बम के सामानों के फटने से मारे गए। पुलिस कहती है कि वे बम बनाने की कोशिश में मारे गए। एक का नाम राजीव मिश्रा था और दूसरे का भूपिंदर सिंह। उनके दूसरे कमरे से बड़ी मात्रा में हैंड ग्रेनेड का सामान, लेड ऑक्साइड, पोटैशियम नाइट्रेट, बम के पिन, टाइमर और बैटरियां बरामद की गईं। साथ रहनेवालों को ज़रा-सा भी अंदेशा नहीं था कि उनके बगल म...

एक पोस्ट पर इत्ते टैग! दहाड़ कम, गूंज ज्यादा!!

Image
काफी दिनों से देख रहा हूं कि कुछ ब्लॉगर छटांक भर की पोस्ट पर किलो भर के टैग लगा देते हैं। इधर पोस्ट का आकार तो बड़ा हो गया है, लेकिन टैग का वजन अब भी उस पर भारी पड़ता है। हो सकता है, ऐसे ब्लॉगरों की तादाद ज्यादा हो, लेकिन दो खास ब्लॉगरों पर मेरी नज़र गई हैं। ये हैं – सुरेश चिपलूनकर और दीपक भारतदीप। सुरेश जी श्रेष्ठ ब्लॉगर हैं। झन्नाटेदार अंदाज़ में लिखते हैं, जैसे अभी कोई धमाका कर देंगे। उनकी राष्ट्रभक्ति पर उंगली उठाना पूर्णमासी के चांद में दाग खोजने जैसा है। सेकुलर बुद्धिजीवियों पर तो ऐसे उबलते हैं कि वश चलता तो सबको सूली पर लटका देते या बंगाल की खाड़ी में फेंकवा देते। कल उनकी पोस्ट थी – खबरदार, यदि नरेंद्र मोदी का नाम लिया तो ... शीर्षक और उपसंहार में प्रत्यक्ष रूप से नमो-नम: किया है। लेकिन बाकी सब कुछ परोक्ष है। वो कहते हैं कि देश को ज़रूरत है, “एक सही युवा नेता की, जिसमें काम करने का अनुभव हो, दृष्टि खुली हुई हो, ‘भारत का हित’ उसके लिए सर्वोपरि हो, जो भ्रष्टाचार से मुक्त हो, परिवारवाद से मुक्त हो, जो देश के गद्दारों को ठिकाने लगा सके, जो अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर ‘नये भारत की नई दह...