अभी-अभी एक मनोहारी धुन कानों में बजी। एक सुंदर एहसास मन के ऊपर से निकल गया। एक मुलायम-सी सुंदर अनुभूति लहराती हुई पास से गुजरी। किसी कोमल भाव का पंख पलकों की बरौनियों को सहलाता हुआ उड़ गया। रंग-बिरंगी तितलियां छोटी-बड़ी, खूबसूरत परिंदे छोटे-बड़े-मझोले। तेज़ी से तय-ताल में उड़ते झुंड के झुंड। चारो तरफ मंडराती लगातार बहती हुई रंग-बिरंगी छवियां जैसे रिमझिम फुहारों में उड़ते अनंत इंद्रधनुष। इस पल हैं, अगले पल फ्रेम से बाहर, दिल-दिमाग आंखों से ओझल। सेकंड भी नहीं लगे और उड़ गईं छवियां। जितनी देर में झुकी पलक ऊपर उठी, आंख खुली, बस इत्ते में ही छवियां-आकृतियां गायब हो गईं।यहां-वहां, जहां-तहां, नीचे से ऊपर, दिग-दिगंत हर तरफ निहारा, ढूंढा। कहीं नहीं दिखतीं। बस, रह गए तो गालों और बालों पर लगे तितलियों के रंग, फूलों के पराग कण, कपड़ों से उलझे खूबसूरत परिंदों के इक्का-दुक्का पंख। सब अपने निशान छोड़कर चले गए। और, जो चला गया, वह कहां लौटकर आता है उसी रूप में? वक्त के साथ सारे के सारे झुंड उड़ गए। एक रिक्तता का एहसास पीछे छोड़कर। उन्हें दर्ज न करने के अपराध बोध की फांस में जकड़कर रह गए हम। लेकिन हे सुंदर छवियों, एहसास के उमड़ते बादलों! वादा रहा तुमसे कि जब कभी भी दोबारा लौटकर पास से गुजरोगे, तुम्हें दर्ज न करने की गलती दोबारा नहीं करेंगे हम। मेरे मालिक, मेरे मौला, मेरे परवरदिगार! तुझसे भी मेरी यही गुजारिश है कि नए साल में इस गुनाह से बचा लेना मुझे।
सोचता हूं क्या हूं मैं, क्या हो तुम, क्या हैं हम? खास दौर के अदने-से चश्मदीद! बहती धारा की एक बूंद! नहीं, शायद इससे कहीं ज्यादा, क्योंकि हम मनुष्य हैं। ऊपर से हालात ने हमें वह फुरसत बख्शी है कि हम गुजरते वक्त की नब्ज़ थाम सकते हैं। हालात ने हमें वह संवेदना दी है, ज्ञान हासिल करने का वह हौसला दिया है, अभिव्यक्ति का वो माध्यम दिया है जिसके दम पर हम अपने दौर की विसंगतियों की शिनाख्त कर सकते हैं, उनके बारे में सबको बता सकते हैं। हम दंतकथाओं वाले Pied Piper of Hamelin तो नहीं हैं, लेकिन इतना ज़रूर है कि तान लगाकर बैठ जाएं तो सुंदर अनुभूतियां, गहरे मनोभाव और अनकही कथाएं नीर-क्षीर विवेक के साथ झुंड की झुंड हमारे पीछे दौड़ी चली आती हैं।
हां, इतना ज़रूर है कि निश्छलता इसकी अपरिहार्य शर्त है। छल और कपट की मानसिकता वालों को सच के दीदार नहीं हो सकते। लेकिन यह छल और कपट सायास ही नहीं, अनायास भी होता है। जीवन स्थितियां इसका आधार बनती हैं। फिर, अतीत से मिले तमाम ऐसे विचार और धाराएं हैं, धारणाएं हैं जो हमारी दृष्टि को इतना धुंधला कर देती हैं कि कोई भी रीडिंग ग्लास, भले ही कितना भी ‘प्रोगेसिव’ क्यों न हो, हमारे काम नहीं आता। नए साल में मेरा संकल्प है कि ऐसे हर विचार से मैं लडूंगा जो मेरी नज़रों को धुंधला कर देते हैं।
हमें कमज़ोर बनानेवाले हर विचार की चिंदी-चिंदी बिखेरनी होगी नए साल में। तभी हम उस सच को सामने ला सकेंगे जो लोकतंत्र और राष्ट्र-विरोधी ताकतों को बेनकाब करेगा। एक सुंदर इंसान बनने और बनाने का संकल्प है मेरा, तुम्हारा, हमारा। एक सच्चे लोकतांत्रिक भारत का स्वप्न है हमारा। एक मजबूत राष्ट्र का सपना है हमारा। निष्छल, निष्कलुष इंसानों की बस्ती बनाना चाहते हैं हम, धवल आत्माओं की आकाशगंगा में विचरना चाहते हैं हम। अगर आप सब की दुआ रही तो हमारा यह संकल्प ज़रूर पूरा होगा, इस साल नहीं तो अगले साल, अगले साल नहीं तो उसके अगले साल।
ये सच है कि गुजरा वक्त कभी वापस नहीं आता। लेकिन वक्त की हर बूंद को निचोड़ने की चाहत और तैयारी हो तो उसका जाना कभी नहीं सालता। मैं तो आज, साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर 2007 को खुद को यही ढांढस बंधा रहा हूं कि खोयी हुई छवियां कल फिर लौटकर आएंगी पहले से ज्यादा सघन रूप में। सुंदर मनोभाव लौटेंगे पूरे दल-बल के साथ। तितलियों और परिंदों के झुंड फिर गुजरेंगे अपनी छत से। नए साल में उन्हें बिना दर्ज किए ओझल हो जाने का मौका मैं नहीं दूंगा। अब अपने मोबाइल में तो कैमरा भी हैं और लिखने के लिए पड़ा है पूरा ब्लॉग।
साल 2008 प्रमाद से मुक्ति और सक्रियता का साल हो, यही मेरी ख्वाहिश है अपने लिए, आपके लिए। नए साल की ढेर सारी शुभकामनाएं...
सारे के सारे मोदी-मुदित ब्लॉगिए कल से ही
यह सवाल मैं किसी और से नहीं, छिंदवाड़ा के एमपी और वाणिज्य व उद्योग मंत्री कमलनाथ से पूछना चाहता हूं। इसकी वजह यह है कि
इधर काफी दिनों से मन एकदम बुझा-बुझा हुआ है। न कुछ लिखने का दिल करता है, न पढ़ने का। सिर को जब तक हाथ से पकड़े रहो, तभी तक सीधा रहता है। टेक हटते ही मुर्दे के सिर की मानिंद इधर-उधर लुढ़क जाता है। ऐसा नहीं कि दिमाग में कोई प्रतिक्रिया नहीं होती, विचार और भाव नहीं आते, लेकिन वे इस तरह डूब जाते हैं जैसे उस कहानी में गन्ने के रस में पूड़ियां डूब जाती थीं। हुआ यह कि दो यादव भाई जबरदस्त भोजनभट्ट थे। बड़ा भाई शादीशुदा था, जबकि छोटे के लिए अभी देख-नहरू चक्कर लगा रहे थे। बड़ा भाई ससुराल गया तो छोटा भी पीछे लग गया। ससुराल वाले उनके खाने की ख्याति से भलीभांति वाकिफ थे।
किसी राष्ट्र की सोच और संस्कृति बहुत धीरे-धीरे बदलती है। राजनीति तो पांच-दस साल में ही उलट की पुलट हो सकती है, लेकिन सोच और संस्कृति के लिए पचास-सौ साल भी कुछ नहीं होते। लेकिन कभी-कभी यह अचानक इतनी तेज़ी से बदलने लगती है जैसे कहीं से कोई भूचाल आ गया हो। मुझे लगता है कि हम लोग द्रुत परिवर्तन के इसी दौर के साक्षी हैं। शायद 25 से 45-50 साल की हमारी पीढ़ी वो आखिरी पीढ़ी होगी जो ब्रह्म सत्यम् जगत मिथ्या जैसे दार्शनिक सूत्रों को गुनती है। इसके बाद की पीढ़ी के लिए तो रामायण, महाभारत, उपनिषद और गीता-पुराण बस रोचक कहानियों के स्रोत होंगे। जिस तरह लोग बुद्ध की जातक कथाएं पढ़ते हैं, सीत-बसंत की कहानी पढ़ते हैं, अगिया-वैताल की कथा सुनते हैं, वैसे ही इन पोथियों को भी बांचेंगे-पढ़ेंगे।
सोचिए, कितनी अजीब बात है कि हम किसी को सुनने से पहले ही अपनी सहमति-असहमति तय किए रहते हैं। हम किसी को या तो उससे सहमत होने के लिए सुनते हैं या उसे नकारने के लिए। उसकी बातों के तर्क से हमारा कोई वास्ता नहीं होता। हां तय कर लिया तो सामनेवाले की बस उन्हीं बातों को नोटिस करेंगे जो हमारी मान्यता की पुष्टि करती हों और नहीं तय कर लिया तो बस मीनमेख ही निकालेंगे। असल में हम ज्यादातर सुनते नहीं, सुनने का स्वांग भर करते हैं और कहां खूंटा गड़ेगा, इसका फैसला पहले से किए रहते हैं।
"
जबरदस्त संक्रमण का दौर है। भयंकर मंथन चल रहा है। लोग विचलित हैं कि सब कुछ दुरुस्त क्यों नहीं हो रहा। सर्वे भवंति सुखिन: सर्वे संतु निरामया की स्थिति क्यों नहीं आ रही? आस्था का संकट क्यों है, मूल्य क्यों मिट रहे हैं, परंपराएं विकृत क्यों हो जा रही है? हमारे लोकतंत्र में इतनी खोट क्यों है? इतना भ्रष्टाचार क्यों है? ये मंथन हर आम संवेदनशील हिंदुस्तानी के मन में चल रहा है। यहां तक कि जिनके सामने सुरक्षित भविष्य के सबसे शानदार अवसर है, वो भी इन सवालों से बेचैन होकर कॉरपोरेट करियर को लात मार रहे हैं। जी हां, आईआईटी और आईआईएम के कैम्पस तक में समाज को बेहतर बनाने की पहल हो रही है और जिसको जितना समझ में आ रहा है, वह उतना कर रहा है।
क्या दिल्ली का कोई भी ब्लॉगर,
भीड़ से घिरे रहने में किसको आनंद नहीं आता। नेता टाइप लोगों को चेले-चापटों की भीड़ चाहिए होती है। आसपास दस-पांच लोग न रहें तो उन्हें मज़ा नहीं आता। भीड़ जितनी बढ़ती जाती है, उनके भाषण में उतना ओज आता जाता है। लेकिन इनसे इतर बाकी असंख्य लोगों को भीड़ का हल्ला नहीं, उसका एकांत बेहद सुकून देता है। घर में या दफ्तर में तो आप हमेशा सतर्क रहते हैं, सचेत रहते हैं। हमेशा बचाव की मुद्रा में ही रहते हैं। कछुए का कवच बराबर आप पर चढ़ा रहता है। आप उतना ही हाथ-पैर, आंख-मुंह बाहर निकालते हैं जितना बेहद ज़रूरी होता है। बाकी आपका 90-95 फीसदी वजूद खोल के भीतर छिपा रहता है। लेकिन भीड़ के भीतर पहुंचते ही आप उसी तरह खुल जाते हैं जैसे कछुआ पानी के भीतर पहुंचते ही मस्त अदा से तैरने लगता है।
गिनी बड़ी छलिया है। उसका रूप तो है, मगर वह दिखती नहीं। लेकिन दुनिया भर के नीति-नियामकों के लिए वह बड़े काम की चीज़ है क्योंकि यह वो पैमाना है जिसके किसी भी देश में अमीरी और गरीबी के बीच की खाईं की गहराई नापी जाती है। इसके दो रूप हैं
उसे अभी तक मैंने बोलते हुए नहीं देखा था। ऑफिस आते-जाते फुटपाथ पर वह रोज़ ही दिख जाता है। जटा-जूट जैसे बाल, बेतरतीब दाढ़ी, गंदे बास मारते कपड़े। अभी तक जब भी देखा तब या तो सोया हुआ रहता या बैठकर अपने-आप से बड़-बड़ कर रहा होता था। लेकिन कल ऑफिस से जल्दी निकलकर लोकल ट्रेन पकड़ने स्टेशन की तरफ जा रहा था तो देखा कि वह खड़ा होकर हाथ हिला-हिलाकर गालियां दे रहा है, वह भी मां-बहन की। कोई उसकी गालियों पर गौर नहीं कर रहा था। लोग एक आंख उठाकर देखते और आगे बढ़ जाते। मैंने भी ऐसा ही किया। लेकिन चलते-चलते सोचने लगा कि सालों से अपना संतुलन खो चुका यह अधेड़ शख्स किसे और क्यों गालियां दे रहा है? इसके मन में कौन-सी छवि अटक कर रह गई है जिसके लिए इसके मुंह से मां-बहन की गालियां निकल रही हैं?
आज वडोदरा में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने वही बात कह दी जो सुबह से ही बीजेपी की तरफ से आडवाणी को प्रधानमंत्री पद का दावेदार बनाने की खबर पढ़ने के बाद मेरे मन में चल रही थी। अराजनीतिक कहे जानेवाले प्रधानमंत्री ने इस मौके पर बेहद
मुंबई में आरे कॉलोनी की घनी वादियों के बीच छोटा कश्मीर के पार्क में जब हम ग्यारह मुंबइया ब्लॉगर जुटे और घास पर गोला बनाकर बैठ गए तो अचानक मैं 25 साल पहले लौट गया। लगा, जैसे इलाहाबाद विश्वविद्यालय में सीनेट हॉल के सामनेवाले लॉन में बरगद के पेड़ के नीचे फिर से कोई स्टडी सर्किल शुरू होनेवाला हो। लेकिन जब शशि भाई के बैग से निकली बाटी खाने के बाद समीरलाल पर इधर-उधर से हर तरफ से सवालों की बौछार होने लगी तो उन्हें लगा (ऐसा मुझे लगता है) जैसे इंटरव्यू बोर्ड के घाघों के घेरे में फंस गए हों।
रोज़मर्रा के जीवन में जातियां मर रही हैं। इस प्रत्यक्ष सच को साबित करने के लिए किसी प्रमाण की ज़रूरत नहीं। न ही इसे देखने-समझने के लिए दस सिर और बीस आंखों की दरकार है। इसके लिए बस एक अदद दिमाग और एक जोड़ी आंखें ही काफी हैं। लेकिन आम भारतीय जनजीवन से अलग-थलग पड़ी सत्ता की संरचनाओं में, न्यायपालिका से लेकर नौकरशाही और राजनीति में जातिगत गोलबंदियां कमज़ोर होने के बजाय मजबूत हो रही हैं, इस सच से भी कोई इनकार नहीं कर सकता। यह अलग बात है कि यहां जातियां अपने सार में नहीं, केवल रूप में मौजूद हैं।

जब से दिल्ली से लौटकर आया हूं, यह सवाल रह-रहकर मन में कील की तरह चुभ रहा है। लगता है कि जैसे हिंदी के हम ब्लॉगर कोई दलित हों, जिसे मंदिर के दरवाज़े से बाहर धकेल दिया गया हो। हुआ यह कि दिल्ली रहने के दौरान अपनी व्यस्तता के बीच से थोड़ा समय निकालकर मैं अपने एक परिचित साहित्कार-पत्रकार से मिलने उनके घर चला गया। वे एक न्यूज़ चैनल में न्यूज के एडिटर हैं। अब चूंकि वे भी ब्लॉगिंग करते हैं और एक नहीं, दो-दो ब्लॉग लिखते-लिखाते हैं, इसलिए न्यूज़ चैनलों की बात करने के बाद उनसे चलते-चलते मैंने हिंदी ब्लॉगिंग पर राय पूछ डाली तो उनका कहना था – जो लोग साहित्य में कुछ नहीं कर पाए या नहीं कर सकते, वही लोग अब ब्लॉगिंग कर रहे हैं। इनमें से गिने-चुने लोग ही काम का लिखते हैं, बाकी तो अखबार में छपने लायक भी नहीं लिखते। मैं यह सुनने के बाद इतना सकपका गया कि अपने ब्लॉग के बारे में उनकी राय पूछने की हिम्मत ही नहीं हुई।
आज भी ब्रह्म सत्यम् जगत मिथ्या की बात बोलते जाना वैसा ही है, जैसा कि यह कहना कि सूरज धरती के चक्कर लगाता है। कितनी उल्टी बात स्थापित की गई है कि आत्मा सत्य है और शरीर मिथ्या है। जबकि हकीकत यह है कि जीवित शरीर ही पहला और अंतिम सत्य है क्योंकि भूत (संस्कार) और वर्तमान (माहौल) के मेल से जो चेतना बनती है, व्यक्तित्व बनता है, वह शरीर के मरते ही विलुप्त हो जाता है। जिसे हम आत्मा कहते हैं, मरने के बाद शरीर से निकलने वाली ज्योति कहते हैं, उसे हम करोड़ों-अरब जतन कर लें, शरीर से अलग, उसके बिना बना ही नहीं सकते। शरीर और आत्मा सामाजिक ऑर्गेनिक प्रक्रिया में एक साथ वजूद में आते हैं। दोनों को अलग-अलग नहीं बनाया जा सकता। मान लीजिए हम शरीर बना भी लें, लेकिन मानव जाति के हज़ारों सालों के स्थान विशेष के अनुभवों को सूक्ष्मीकृत करके हम उस शरीर में कैसे ट्रांसप्लांट करेंगे?
ये तस्वीरें महज तस्वीरें नहीं हैं। ये राजधानी दिल्ली में जनवादी बुद्धिजीवियों के कल और आज का प्रतीक हैं। पहली तस्वीर है
हमारा भगवान हमें हिंसा से नहीं रोकता, व्यभिचार से नहीं रोकता, भ्रष्टाचार से नहीं रोकता। हां, कानून हमें ऐसा करने से ज़रूर रोकता है। लेकिन हम कानून की कम और भगवान की ज्यादा परवाह करते हैं। जिनको ज़रूरत नहीं, वो भी भगवान के दरबार में मत्था नंवाते हैं और जिसे दुनिया-समाज ने तंग कर रखा है, वह तो माने ही बैठे हैं कि भगवान के घर में देर है, अंधेर नहीं। यहां मैं इस पर बात नहीं कर रहा कि भगवान का वजूद है या नहीं। ये सब तो ऊपरवालों का काम है और वे ही इस पर बहस के अधिकारी भी हैं। मैं तो बस यह सवाल उठाना चाहता हूं कि क्या भगवान, आस्था या नैतिकता जैसी मान्यताओं से हकीकत और हमारे बीच का फासला बढ़ता है या मिटता है? प्रकृति से लड़ने की हमारी आदिम ताकत कमज़ोर होती है या बढ़ती है?
कभी-कभी इच्छा होती है कि सब कुछ जान लें। दुनिया की अनंत सैर पर निकल जाएं। पुरानी सभ्यताओं के अवशेष देखें, नए का निर्माण देखें। घूम-घूमकर और पढ़कर राजनीति भी जान लें, अर्थनीति भी। साइंस, साहित्य, खगोलशास्त्र से लेकर इतिहास-भूगोल समेत दुनिया की कोई भी चीज़ ऐसी न हो जिनकी जानकारी हमें न हो। यानी, पूरे एनसाइक्लोपीडिया बन जाए। फिर लगा कि तब किसी कंप्यूटर की फाइल और हम में अंतर क्या रह जाएगा? इसी दौरान पुरानी डायरी पलटते-पलटते मुझे किसी विचारक की चंद लाइनें लिखी हुई नज़र आ गईं:
स्कूलों-कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के लिए हमारे कोर्स बनाने वाले वाकई धन्य हैं। उन्हें यकीन है कि वो अब भी इमरजेंसी जैसे माहौल में रह रहे हैं और सरकार के खिलाफ लगनेवाली कोई सामग्री कोर्स में शामिल कर लेंगे तो उनकी मिट्टी पलीद कर दी जाएगी। इसलिए वो राजनीतिक कविता पर भी बड़ा निरामिष-सा, तटस्थ-सा मुलम्मा लगा देते हैं। नहीं तो क्या तुक है कि दिल्ली में 12वीं के हिंदी पाठ्यक्रम में शामिल रघुवीर सहाय की इस कविता की भूमिका में लिखा गया है कि कवि यहां हँसने की सलाह दे रहा है क्योंकि हँसना स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है। तो चलिए आप भी थोड़ा ‘हँस’ लीजिए और पढ़िए यह कविता...


